सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट, आज कितना हुआ सस्ता?

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। कारोबार के दौरान सोने में 0.61 प्रतिशत और चांदी में 0.40 प्रतिशत तक की कमजोरी देखने को मिली। बाजार जानकारों के अनुसार डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने और वैश्विक परिस्थितियों का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

MCX पर सोना और चांदी दोनों कमजोर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोने का कॉन्ट्रैक्ट 1,42,821 रुपये प्रति 10 ग्राम के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,42,392 रुपये पर खुला। सुबह 11 बजे तक यह 870 रुपये यानी 0.61 प्रतिशत टूटकर 1,41,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,41,742 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला और 1,42,393 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.